19 Apr 2024, 06:11:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पूर्व विधायक सुनील मिश्रा कांग्रेस में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2018 5:37PM | Updated Date: Oct 14 2018 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक सुनील मिश्रा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कांग्रेस में वापस आ गए। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने बताया कि श्री मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी की सदस्यता दिलायी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जबलपुर जिले के सिहोरा से भाजपा नेता खिलाड़ी सिंह ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। दतिया जिले के सेवड़ा के कुछ नेता भी पार्टी में शामिल हुए।

इसके पहले कल यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्री कमलनाथ की उपस्थिति में सीहोर जिले के बुधनी से युवा नेता अर्जुन आर्य, गोटेगांव के पूर्व विधायक शेखर चौधरी और बसपा से चुनाव लड़ चुके बी एम तिवारी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। ये नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »