29 Mar 2024, 17:20:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सेवकों को बंधक बना आश्रम में लूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2018 5:34PM | Updated Date: Oct 14 2018 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के बान्द्राभान गांव के एक आश्रम में आज तडके अज्ञात बदमाशों ने आश्रम के सेवकों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार स्वामी रामस्वरूपानंद के आश्रम में हथियारबंद दर्जन भर बदमाश दरवाजा तोड कर अंदर प्रवेश किया और वहां उपस्थित सेवकों को बंधक बना कर आश्रम में रखी धन राशि लूट ले गए। लूटपाट करने के उपरांत सभी बदमाश बांद्रा भान से जंगल की तरफ निकल गए।

इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के चंद घंटों में ही पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार आश्रम की साध्वी प्रज्ञा गिरी ने बताया कि बदमाश 10 से 11 कि संख्या में थे। सभी हाथों में बडे बडे धारदार हथियार लिये हुए थे। जिन के द्वारा आश्रम में रखी धन राशि लूटने के उपरांत उनसे यह भी कहा गया की हमें यह खबर मिली है कि आप से पास आश्रम में तीन करोड रुपए हैं, जो कि तुमने  तलघर में छुपाये हुए हैं और रुपयों की तलाश में उनके द्वारा आश्रम में रखे एक-एक सामान और कमरे की तलाशी ली।

साध्वी ने पुलिस को बताया की बदमाश करीब 86 हजार रुपए नगदी, दो मोबाइल, आश्रम के कुछ बर्तन और कपडे लूट कर ले गये हैं। पकडे गए बदमाशों के नाम तुकाराम और अनीश खान बताए गए हैं। पुलिस ने लूटी गई धनराशि में से 48 हजार रुपए, घटना में प्रयुक्त कार, मोबाइल,बर्तन और कपडे आदि बरामद कर लिए हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »