25 Apr 2024, 13:02:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मैच देखने जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2018 8:24PM | Updated Date: Sep 19 2018 8:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में मैच देखने नागपुर जा रहे तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। कुरई थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात धूमा के पांच युवक एक मैच देखने नागपुर जा रहे थे। इसी दौरान बोदानाला के पास उनका वाहन किसी अज्ञात वाहन के पीछे जा घुसा, जिससे योगेश शिवहरे और नीलेश कुशवाहा की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल लखन यादव, अर्पित राजपूत एवं प्रशांत उइके को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लखन यादव की भी मौत हो गई। कुरई पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »