24 Apr 2024, 09:53:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बुरहानपुर : केले के कोल्ड स्टोरेज में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 12:42PM | Updated Date: Jul 19 2018 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्डर स्थित अंतुरली गांव में बुधवार दोपहर कमर्शियल सिलेंडर में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि शवों के टुकड़े करीब 500 फीट दूर खेत में मिले। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। सूचना के बाद महाराष्ट्र और मप्र पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हादसा सिलेंडर उतारते समय होना बताया जा रहा है।

गाड़ी से उतारते समय सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
हादसा अंतुरली गांव के पास बने लुकमान कोल्ड स्टोरेज में हुआ। यह गांव मप्र और महाराष्ट्र का बॉर्डर है। गांव का ज्यादातर हिस्सा बुरहानपुर में आता है। बताया जा रहा है कि दोपहर में एक गाड़ी सिलेंडर लेकर कोल्ड स्टोरेज पहुंची थी। कर्मचारी गाड़ी से सिलेंडर उतार रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जब तक लोग कुछ समझ पाते दूसरा सिलेंडर भी फट गया। 
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडर ब्लास्ट होते ही तीन लोग हवा में उछल गए। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक की सांसें चल रही थी। उसे तत्काल बुरहानपुर अस्पताल भेजा गया। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में एक युवक की पहचान शिवाजी दगड़ू सालुंके (30) हुई है, जबकि दो की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में उतारते समय सिलेंडर फटने की बात सामने आई है, जांच के बाद ही सही बात सामने आएगी।
 
पांच सौ फीट दूर मिले शव के टुकड़े 
पुलिस ने बताया कि शव के टुकड़े करीब 500 फीट दूर तक खेत में भी मिले हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को हटाकर बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार कोल्ड स्टोरेज के अंदर अभी मजदूरों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए जलगांव से विशेष दस्ते को बुलाया गया है। इस कोल्ड स्टोरेज में केले रखे जाते थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »