25 Apr 2024, 03:56:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उज्जैन की मोक्षदायिनी शिप्रा में उफान, गंभीर नदी का आधा कोटा पूरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 12:38PM | Updated Date: Jul 19 2018 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। उज्जैन में लगातार पांचवें दिन भी बारिश जारी रही। बीते चौबीस घंटों में 2 इंच बारिश हुई, जिससे मोक्षदायिनी शिप्रा एक बार फिर उफनी और पानी छोटे पुल से 5 फीट ऊपर से गुजर गया। उधर, जलापूर्ति का मुख्य केंद्र गंभीर जलाशय आधा भराने की कगार पर पहुंच गया। पिछले पांच दिनों से शहर में बारिश का दौर जारी है। इस अवधि में 12 इंच बारिश हो चुकी है और शिप्रा दो बार उफान पर आ चुकी है।
 
गंभीर का जलस्तर भी 169 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट) से बढ़कर 1050 एमसीएफटी के पार हो गया है। ये आंकड़ा गंभीर की कुल क्षमता 2250 एमसीएफटी के तकरीबन आधा है। बारिश से शहर के आधे नाले उफान पर आए और सड़कों पर पानी भरा गया। कई उन कॉलोनियों में भी जहां नगर निगम ने नालों की सफाई के नाम पर तोड़-फोड़ की थी। इन्हीं क्षेत्रों में कुछ मकान ऐसे भी देखे गए जहां नालों का पानी सीधे घरों में भराया।
 
रायसेन-विदिशा रोड पर अस्थायी पुलिया बही, 36 घंटे से रास्ता बंद
नेशनल हाईवे 146 रायसेन-विदिशा मार्ग पर एक अस्थायी पुलिया पानी में बह गई। इलाके में हो रही तेज बारिश से यहां बाढ़ आ गई थी। पुलिया बहने के बाद रायसेन-विदिशा मार्ग करीब 36 घंटे से भी ज्यादा समय से बंद है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »