29 Mar 2024, 00:10:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : एक घंटे बारिश में लबालब हुआ पश्चिमी क्षेत्र, उमस ने किया लोगों को बेहाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 12:48PM | Updated Date: Jun 22 2018 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। दिनभर से आसमान पर मंडरा रहे काले घने बादल आखिरकार गुरुवार देर शाम बरस पड़े। शाम करीब 7.30 बजे पश्चिम क्षेत्र से शुरू हुई झमाझम बारिश एक घंटे तक चली और 18 मिलीमीटर पानी आधे शहर को तरबतर कर गया। बारिश इतनी तेज रहेगी, इसका लोगों को अंदेशा भी नहीं था, इसलिए ज्यादातर दोपहिया वाहन चालक चंद पल में ही भीग गए। हालांकि बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं बारिश के बाद मौसम खुुशगवार हो गया।
 
देवास नाका, रेडिसन चौराहा, स्टार चौराहा, महालक्ष्मी नगर, पंचवटी सहित अन्य स्थानों पर बारिश न के बराबर दर्ज हुई। इधर, पानी निकासी के समुचित प्रबंध न किए जाने से शहर पानी से लबालब हो गया, वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। पानी निकासी न होने के कारण शहर के निचले हिस्सों की सड़कें भर गई तो दर्जनभर से ज्यादा कॉलोनियों में बिजली गुल की समस्या भी हुई। शहर की मुख्य सड़कों पर भी घंटेभर पानी जमा रहा और गहराई वाले क्षेत्रों में जल-जमाव की समस्या अधिक दिखाई दी।
 
पानी निकासी सही न होने के चलते दावों की हकीकत की पोल भी खुल गई। लोगों का कहना है कि ऐसे हालात में तेज बारिश होगी तो उन्हें गंभीर समस्या का सामना करना पड़ेगा। समय रहते प्रशासन पानी निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं करा पाया, जिसका प्रमाण पहली बारिश में ही मिल गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »