29 Mar 2024, 11:27:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों को किया बेहाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 5:32PM | Updated Date: May 22 2018 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल समेत लगभग सभी शहरों में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने आम लोगों को बेहाल कर दिया है। न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री तक पहुंच गया है और अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। मई माह की शुरूआत के साथ ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए थे और अब यह चरम पर पहुंच गए हैं। दिन के अलावा रात्रि दस ग्यारह बजे तक गर्म हवाएं चल रही हैं। इस वजह से रात्रि का न्यूनतम तापमान राजधानी भोपाल में कल 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान इस माह का सर्वाधिक है। इसके पहले जून 2002 में रात्रि का तापमान 32.9 दर्ज किया गया था। दिन का तापमान लगभग 44 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। राज्य के खरगोन और बड़वानी में दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। उत्तरी अंचल के अलावा बुंदेलखंड के अनेक शहरों और कस्बों में भी दिन का तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। लोगों को गर्म हवाओं और लू के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में दुपहियाव वाहनों या पैदल चलने वाले लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ रहा है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »