25 Apr 2024, 15:15:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश की लोकायुक्त ने एसडीओ और उपयंत्री रिश्वत लेते पकडाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 3:23PM | Updated Date: May 22 2018 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शहडोल। मध्यप्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने आज अनूपपुर जिले के एक अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) और एक उपयंत्री को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रीवा लोकायुक्त पुलिस के पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रिकी सेवा (आरईएस) कोतमा में पदस्थ एसडीओ उमेश श्रीवास्त्व को 27 हजार चार सौ रूपए और उप यंत्री देवेन्द्र चौहान को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते उनके घर में पकड़ा गया। बताया गया है कि ठेकेदार सुरेन्द्र मिश्रा का विभाग में साढ़े पाँच लाख रुपये का बिल था। इसके एवज में घूस माँगी गई थी। लोकायुक्त पुलिस ने दो आरोपी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »