29 Mar 2024, 05:36:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज ने कूनो अभयारण्य में सहरिया आदिवासियों से की चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 3:29PM | Updated Date: May 21 2018 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्योपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर जिले के कूनो अभयारण्य में सहरिया आदिवासियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। चौहान यहां रविवार रात रुके और आदिवासी समाज के सहरिया प्रतिनिधियों से लंबी चर्चा की। भाजपा सूत्रों ने बताया कि  रविवार को मुख्यमंत्री चौहान शिवपुरी जिले की पोहरी में एक कार्यक्रम में आये थे, इसी दौरान चुनावी रणनीति के तहत वे श्योपुर - शिवपुरी राज्य मार्ग के जंगलों में कूनो नदी किनारे बने रिजॉर्ट में रुके। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यहां ग्वालियर , गुना , शिवपुरी व श्योपुर के सहरिया समाज के करीब 200 प्रतिनिधियों से बात की और उनके साथ सहभोज किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »