24 Apr 2024, 02:47:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

पत्थर की अवैध खदान में दबकर देवरानी-जेठानी की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 3:24PM | Updated Date: May 21 2018 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में पत्थर की एक खदान में दबकर एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसा कल शाम सिंघपुर थाने के पथखई गाँव में हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम साढ़े पांच बजे पत्थर की अवैध खदान धसक गई थी, जिसमे आदिवासी मजदूर बुल्ली बाई गोंड (26) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। घायल राजकुमारी गोंड़ (30) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों देवरानी जेठानी थी और पत्थर अवैध रूप से निकाला जा रहा था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »