20 Apr 2024, 02:31:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश: पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 1:04PM | Updated Date: Mar 20 2018 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के नांदला के समीप जंगलों में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीस वर्षीय लाल सिंह की लाश जंगलों में एक वृक्ष से झूलती हुई मिली और समीप ही उसकी पत्नी का रक्त रंजित शव मिला  जिस पर कुल्हाड़ी से चोटों के निशान थे। बताया गया है कि दम्पति रविवार को लकड़ी काटने जंगल गए थे और रात्रि तक वापस नहीं लौटने पर कल ग्रामीणों ने उनकी खोज आरंभ की थी। पुलिस की प्रारंभिक विवेचना के आधार पर  संभावना व्यक्त गयी है कि किसी विवाद के चलते लाल सिंह ने कलाबाई की हत्या कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »