19 Apr 2024, 23:45:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अप्राकृतिक कृत्य कर बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 12:57PM | Updated Date: Mar 20 2018 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपुर के हार में एक खेत की रखवाली कर रहे सत्तर वर्षीय वृद्ध  के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मेहरबान लोधी (70) रविवार की रात खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान आरोपी कमल लोधी ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी मेहरबान लोधी की बेटी का देवर बताया गया है।

मेहरबान के  पुत्र ने आरोपी कमल को खेत से भागते हुए उस समय देखा था जब वह खेत की तरफ से कल तड़के जा रहा था। मौके पर जाकर देखा गया तो मेहनबान की लाश पड़ी थी और उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। पुलिस ने हत्या एवं अप्राकृतिक कृत्य का प्रकरण दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »