29 Mar 2024, 02:20:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

अमेरिका निवासी महिला पर्यटक की बिगडी तबियत, अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 12:42PM | Updated Date: Mar 20 2018 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में किराए से निवासरत एक अमेरिकी महिला की तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर के नीमा ने बताया कि कल एक अमेरिकी महिला को महेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि  सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र के  दस्तावेजों में उसे हाइपोटेंशन की तकलीफ बताई गई थी। डॉ नीमा ने बताया कि महिला ने काफी देर तक असहयोग किया तथा
 
ब्लड प्रेशर नहीं नापने दिया साथ ही आवश्यक उपचार भी नहीं आरंभ करने दिया। बाद में उपचार किए जाने पर वह स्थिर हुई, लेकिन बिना बताए अपनी कार से अस्पताल से चले गयी। डॉ नीमा ने बताया कि महिला को किसी प्रकार का मानसिक रोग भी था। महेश्वर के नगर निरीक्षक मुकेश इजारदार ने बताया कि 46 वर्षीय सीन केरी पिछले एक पखवाड़े से महेश्वर के किला परिसर स्थित गजानंद तिवारी के घर किराए से रह रही थी।  अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेश्वर और फिर 108 वाहन से खरगोन रेफर किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »