19 Apr 2024, 03:47:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस मध्यप्रदेश,राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में घोषित करे मुख्यमंत्री उम्मीदवार-यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2018 7:35PM | Updated Date: Feb 17 2018 7:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बारां। मध्यप्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जगदीश यादव ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी आलाकमान को मध्यप्रदेश तथा राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित कर देने चाहिए। यादव ने बातचीत करते हुए कहा कि दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित होने से पार्टी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान को मध्यप्रदेश में पिछड़े वर्ग से अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तिगत रूप से मानना है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को चुनाव से पूर्व यह फैसला ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका फायदा पार्टी को मिलेगा तथा और वह मजबूत स्थिति दिखाई देगी तथा कार्यकर्ताओं में एक नेता को लेकर उत्साह रहेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »