19 Apr 2024, 09:08:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 8:02PM | Updated Date: Feb 16 2018 8:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के लहार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति और उसकी पुत्री की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार लहार थाना क्षेत्र के ग्राम लपवाहा निवासी रवि राठौर (28) अपनी पत्नी शानिया (26) और छह माह की पुत्री को लेकर रिश्तेदारी में बाइक से उत्तरप्रदेश के इटावा जिले के सैफई गए थे। वह बाइक से वापस अपने गांव आ रहे थे, तभी एक जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें रवि और उनकी बच्ची की मौत हो गई। शानिया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जीप और उसके चालक की तलाश कर रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »