27 Oct 2024, 08:39:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने आई महिला पर्यटक की रिसोर्ट में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2024 6:12PM | Updated Date: Jun 14 2024 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी करने आई एक महिला पर्यटक की रिसोर्ट के कमरे में लाश पाई गई है। यह घटना धमोखर रेंज के सामोद सफारी रिसोर्ट में हुई है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला पर्यटक का नाम प्रियंका शिंदे पिता जयन्त शिंदे 31 साल निवासी धार बताया गया है। हालांकि महिला मूल रूप से गुजरात की रहने वाली बताई जा रही है।

रिसोर्ट के स्टाफ का कहना है कि मरने वाली महिला रात को भोजन करने के बाद अपने कमरे में गई थी। खाना खाने के बाद ही वो सोई थी लेकिन सुबह देर तक नहीं उठी। इसके बाद महिला पर्यटक के कमरे का दरवाजा बजाया गया और बाद में उसकी मौत की जानकारी मिली है।

घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया। अभी महिला के शव की पीएम रिपोर्ट आई नहीं है जिससे उसकी मौत के कारण को स्पष्ट तौर से कोई भी नहीं बता रहा है। हालांकि मौत के लिए जिन दो संभावित कारणों पर चर्चा हो रही है उन्हीं में से किसी एक के कारण यह घटना होने की आशंका जताई जा रही है।

सामोद सफारी रिसोर्ट में ही एक महीने पहले एक विदेशी महिला बाथरूम में गिरने की वजह से घायल हो गई थी। विदेशी महिला पर्यटक रिसोर्ट में गिरने के बाद घायल हो गई थी जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की हालत काफी गंभीर है जिसे जिला अस्पताल से भी जबलपुर रेफर कर दिया गया था।

महिला का नाम केमिला पति थामश वार्नर उम्र 65 वर्ष बताया गया था। बांधवगढ़ नेशनल पार्क घूमने आई विदेशी पर्यटक को रिसोर्ट मैनेजमेंट ने गंभीर हालत में उसके हाल पर छोड़ दिया था। दर्द से तड़पती महिला से रहा नहीं गया तो उसके मित्रों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर इलाज के लिए सामोद सफारी होटल बुलाया। इसके बाद महिला और उसकी दोस्त 108 के माध्यम से उमरिया जिला अस्पताल पहुंची जहां उसका प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर कर दिया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »