29 Mar 2024, 06:37:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सर्व समाज के उत्थान का कार्य किया सावित्री बाई फुले ने: शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 1:09AM | Updated Date: Jan 26 2020 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि सावित्री बाई फुले ने हमेशा सर्व समाज के उत्थान का कार्य किया है। चौहान ने जिले के जौरा में सावित्री बाई फुले की 189 वीं जयंती के अवसर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने मां फुले अद्भुत क्रांतिकारी महिला थी। अपने जुनून जज्बे के चलते उन्होंने 1848 में पूना में बेटियों के लिये स्कूल खोलने के बाद देश भर में बच्चियों की शिक्षा के लिये 18 स्कूल खोले।
 
सर्व समाज के उत्थान के लिये कार्य करने वाली मां फुले ने भेदभाव, जातिवाद को हमेशा दूर रखा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी मेहनत से भारत की पहली महिला शिक्षित बन कर फुले ने सर्व समाज की बच्चियों को शिक्षा दी। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के शासन में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित थी, जो आज ठप्प पड़ी है। बेटियों की विद्यालयों की फीस बन्द कर दी गई है। अपनी सरकार का गुणगान करते हुए चौहान ने कहा कि योजनाओं से किसान, छात्राऐं, व्यापारी, गरीब सभी लाभान्वित होते थे।
 
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नि:संदेह मां सावित्री बाई फुले महान व्यक्तित्व के धनी थे। वह तपस्या कर मोक्ष की प्राप्ति कर सकते थे, लेकिन समाज में व्याप्त कुरीतियों, बुराईयों को दूर करने का सामाजिक कार्य जीवन भर किया और समाज को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हिन्दू संस्कृति में कर्म में महानता होती है। मां फुले बाई हमेशा सर्व समाज का उत्थान चाहती थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »