20 Apr 2024, 13:42:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मासूम बच्ची के साथ कुएं में कूंदी महिला, बच्ची की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 11:54AM | Updated Date: Jan 21 2020 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के भौती थाना क्षेत्र के नदना गांव में एक महिला पंद्रह दिन की अपनी मासूम बच्ची के साथ कुएं में कूंद गयी, जिससे डूबने से बच्ची की मौत हो गयी जबकि महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नदना में रहने वाली भारती जाटव (25) कल अपने खेत पर बने कुएं में अपनी बच्ची के साथ कूद गयी। इस घटनाक्रम में बच्ची की डूबने से मृत्यु हो गई जबकि मां को कुएं से बाहर निकाल लिया गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि ग्रह कलेश के कारण महिला कुएं में कूदी होगी, पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »