29 Mar 2024, 17:12:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

साफ सफाई की व्यवस्था को और अधिक बेहतर किए जाने निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 9:32PM | Updated Date: Jan 20 2020 9:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपाल नगर निगम आयुक्त विजय दत्ता ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाने एवं स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के अंतर्गत स्वच्छता की गतिविधियों को और अधिक बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार निगम आयुक्त दत्ता ने सुबह विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान सड़कों, गलियों आदि के साथ ही शौचालयों एवं कचरा ट्रांसफर स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान अपर आयुक्त कमल सोलंकी, सहायक आयुक्त सी बी मिश्रा के अलावा जोन के जोनल अधिकारी, सहायक यंत्री, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, वार्डों के नोडल अधिकारी आदि मौजूद थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »