28 Mar 2024, 14:43:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गणतंत्र दिवस पर राजभवन में सम्मानित होंगे शहीदों के परिजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 12:27AM | Updated Date: Jan 20 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सेना और पुलिस बल के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। टंडन के सचिव मनोहर दुबे ने बताया है कि मध्यप्रदेश में पहली बार शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित करने की परंपरा स्थापित की जा रही है। गणतंत्र दिवस पर 24 से 26 जनवरी तक राजभवन शाम 6 से रात 10 बजे तक लोगों के लिये खुला रहेगा। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत झाँकियां राजभवन में प्रदर्शित की जाएंगी। परंपरानुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। यहाँ चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »