24 Apr 2024, 20:18:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक के खिलाफ कार्रवाई की प्रशासन ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 1:40AM | Updated Date: Dec 16 2019 1:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश के बाद आज यहां जिला प्रशासन ने भोपाल और रायसेन जिले के कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक के श्यामला हिल्स क्षेत्र में बने आवास को सील कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र के रुस्तम खां के अहाते इलाके में स्थित मकान को नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने सीलबंद कर नोटिस चस्पा किया।
 
मुख्तार मलिक के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित भोपाल और रायसेन जिले में 50 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। सूत्रों का कहना है कि आरोपी मुख्तार लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न समय पर कानूनी कार्रवाइयां की गयीं, लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं हो सका। इसलिए आज उसके खिलाफ फिर से कार्रवाई शुरू की गयी। इस बीच कुछ लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस प्रशासन की सख्ती और समझाइश से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »