19 Apr 2024, 22:03:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कृषि क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकी और तकनीकी का उपयोग किया जायेगा: कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 4:01PM | Updated Date: Dec 15 2019 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई प्रौद्योगिकी और नई तकनीकी के उपयोग को बढ़ावा दिया जायेगा। कमलनाथ ने आज दूसरे कार्न फेस्टीवल 2019 का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के 70 प्रतिशत लोग कृषि से जुड़े हुए हैं। कृषि में किस तरह की नई प्रौधोगिकी, नई तकनीक लाई जाए कि हम उत्पादन के नये कीर्तिमान स्थापित कर सकें। इस कार्न फेस्टीवल का उद्देश्य यही है।
 
उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा पहले सोयाबीन उत्पादन में अग्रणी था और आज मक्का उत्पादन में नंबर एक है। इस अवसर पर उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल के पहले कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि 1979 में वे छिंदवाड़ा से लोकसभा के लिए चुने गये थे। उस समय उन्होंने यहाँ के किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आइल सीड मिशन के देशव्यापी कार्यक्रम में स्वर्गीय इंदिरा जी से अनुरोध कर छिंदवाड़ा का नाम शामिल करवाया था।
 
उन्होंने कहा कि युवाओं को कृषि की आधुनिक तकनीक और पाठ्यक्रम से अवगत कराने के लिए छिंदवाड़ा में कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालय शुरू हो गये है। यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त युवा अपने गांव और खेत की उन्नति के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यहाँ आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया। इस कार्यक्रम को सांसद नकुलनाथ, प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव, प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे, अजजा मंत्री ओंकार मरकाम ने भी संबोधित किया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »