29 Mar 2024, 15:19:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 12:52PM | Updated Date: Dec 15 2019 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने आज सुबह अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के मुलताई तहसील के बाडे गांव के रहने वाले मदन सिंह को दो दिन पहले ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। आज वह परिजनों और अस्पताल स्टाफ से नजर बचाकर टॉयलेट में घुस गया।
 
वह तीसरी मंजिल के टॉयलेट की खिड़की तोड़कर अचानक नीचे कूद गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है। इसी बीच उसे रोकने की भी कोशिश की गयी, लेकिन वह नहीं माना। मुख्य चिकित्या एवं स्वास्थ्य अधिकारी जी सी चौरसिया ने बताया तीसरे मंजिल की जिस टॉयलेट की खिड़की में ग्रिल नहीं लगी थी, उसे तोड़कर मरीज बाहर गया उसे उतारने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन वह कूद गया। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। मरीज की हालत गंभीर है। इलाज जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »