19 Apr 2024, 01:56:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सड़क दुर्घटना में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत पर कमलनाथ ने जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 12:29PM | Updated Date: Dec 15 2019 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली से लौट रहे भिंड जिले के लहार के एक कांग्रेस कार्यकर्ता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की भारत बचाओ रैली से लौट रहे मध्यप्रदेश के लहार के मुरावली गाँव के एक कांग्रेस कार्यकर्ता धनजू वंशकार की एक दुर्घटना में मौत की दु:खद ख़बर मंत्री डॉ. गोविंद सिंह से प्राप्त हुआ है। उन्होंने परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार की हरसंभव मदद के निर्देश भी दिए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »