29 Mar 2024, 14:09:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पति ने पत्नी और चार बच्चियों से की मारपीट, पत्नी की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 10:56AM | Updated Date: Dec 14 2019 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चियों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे गंभीर रुप से घायल पत्नी और चारों बच्चियों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में पत्नी ने दमतोड़ दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पाड़लिया ग्राम में पप्पू पारदी ने कल रात अपने मकान में बंद कर पत्नी ममता और चार पुत्रियों को निर्दयता से पीटना शुरू कर दिया।
 
बच्चों के चीख-पुकार की आवाज सुनकर लोगों ने मुश्किल से दरवाजा खुलवा कर उन्हें बचाया और अस्पताल श्यामपुर भेजा, जहां हालत गंभीर होने से सभी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। इसी बीच पत्नी ममता ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दमतोड़ दिया! मारपीट में घायल चार घायल पुत्रियों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। घायल बच्चियों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद श्यामपुर पुलिस ने पप्पू पारदी को कल रात ही गिरफ्तार कर लिया। पप्पू ने अभी तक मारपीट का कोई कारण नहीं बताया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »