19 Apr 2024, 11:46:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्ती के साथ कार्रवाई हो-बच्चन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 2:53AM | Updated Date: Dec 14 2019 2:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री बालाबच्चन ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अवैध उत्खनन करने वालों, जुआ-सट्टा चलाने वालों और असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्ती के साथ बिना किसी दबाव में आए कार्रवाई करें। बाला आज यहां ग्वालियर रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अपराध एवं गुण्डा मुक्त बनाना है। इसके लिए अवैध रेत उत्खनन, सट्टा एवं जुआ रोकने हेतु असामाजिक तत्वों एवं भू-माफियाओं के विरूद्ध सख्ती के साथ बिना किसी दबाव के कार्रवाई करें।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस एवं आम जनता के बीच संवेदनशीलता का वातावरण बने और आम जनता में ऐसा संदेश जाए कि पुलिस पीड़ित एवं गरीब की मददगार है और असामाजिक तत्वों एवं गुण्डों में भय की भावना हो। ऐसे पुलिस कर्मी जो अपना कार्य ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ नहीं कर रहे हैं, उनके विरूद्ध कार्रवाई भी करें। उन्होंने जिले में महिला अपराधों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि महिलाओं के अपराध न बढ़ें। इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
 
पुलिस द्वारा महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण की भी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाने में महिला पुलिस बल के साथ महिला डेस्क भी हो। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह ने जोन में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की  जानकारी दी। गृह मंत्री ने ग्वालियर शहर में हुई बड़ी लूट एवं हत्या की घटनाओं में लिप्त पाए गए बदमाशों पर सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल बदामदगी करने में विशेष योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »