29 Mar 2024, 17:20:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजभवन परिसर में नव-निर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे राज्यपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 1:16AM | Updated Date: Nov 21 2019 1:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन 21 नवंबर को राजभवन परिसर में नव-निर्मित  ‘सांदीपनि’ ऑडीटोरियम का उदघाटन करेंगे। इस ऑडीटोरियम में 386 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्यपाल टंडन ने कहा है कि प्राचीन भारत में शिक्षा प्रणाली की विशिष्टता और सभी के लिए समान रूप से उत्कृष्ट गुणवत्ता की शिक्षा की उपलब्धता थी। गुरूकुल में राजा और रंक के मध्य कोई भेदभाव नहीं था।
 
उन्होंने कहा कि उज्जैन में महर्षि सांदीपनि का आश्रम ऐसा ही एकमात्र विद्या केन्द्र था, जहाँ पर द्वापर युग में कंस का वध करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण और बलराम अध्ययन के लिए पधारे थे। यहीं पर श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता हुई थी। महर्षि के आश्रम में राज परिवार के श्रीकृष्ण और सामान्य परिवार के सुदामा ने समान्य रूप से शिक्षा-दीक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को इस तथ्य से अवगत कराने की मंशा से ऋषि सांदीपनि के गुरूकुल की स्मृति में ऑडीटोरियम का नामकरण 'सांदीपनि' किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »