16 Apr 2024, 19:39:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सांची विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल है : प्रहलाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 12:00PM | Updated Date: Nov 12 2019 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। केन्द्रिय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि सांची शांति का संदेश देने वाला यह विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल है। पटेल ने आज यहां सांची स्तूपों का अवलोकन किया तथा भगवान बुद्ध के मंदिर में पूजा अर्चना किया। उन्होंने कहा कि विश्व धरोहर सांची में श्रीलंका के ज्यादातर धर्मावलंबी आते हैं। इसलिए यहां उनकी भाषा में यहां साइन बोर्ड लगवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की शुरुवात देश में सबसे पहले साँची से की जा रही है। सांची में आगामी 24 नवंबर को वार्षिक मेला का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शांति का संदेश देने वाला यह विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल है इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »