29 Mar 2024, 05:19:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भार्गव का तोमर पर तंज, कहा सिंधिया के प्रति उनका भक्ति भाव अलोकतांत्रिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 1:08AM | Updated Date: Nov 12 2019 1:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर तंज कसते हुए आज कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति उनका सार्वजनिक रुप से भक्ति भाव दिखाना अलोकतांत्रिक है। भार्गव ने यहां जारी बयान में कहा कि सिंधिया को तोमर यदि अपना नेता मानते हैं, तो उन्हें अपना भक्ति भाव उनके महल में या फिर सर्किट हाउस के अंदर दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मंत्री के रुप में तोमर का सार्वजनिक रुप से भक्ति भाव दिखाना लोकतंत्र का अपमान है।
 
नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा नेता प्रहलाद लोधी की विधानसभा की सदस्यता को लेकर कहा कि उच्च न्यायालय ने सजा पर रोक लगा दी। आदेश को एक सप्ताह होने को है, लेकिन अब तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई, जबकि निचली अदालत के फैसले पर जल्दी ही कार्यवाही कर दी गयी थी। उन्होंने कहा कि यह पक्षपातपूर्ण रवैया है। भार्गव ने कहा कि हम लोग प्रसाद लोधी के मामले को उठा रहे हैं और कोशिश रहेगी कि उन्हें न्याय मिले और वे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल हो सकें।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »