28 Mar 2024, 15:52:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रैक्टर ट्रॉली की मोटर साइकिल से भिडंत में तीन की मौत एक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 2:23AM | Updated Date: Nov 10 2019 2:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली की मोटर साइकिल से भिडंत में तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात्रि ग्वालियर-देवास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेसई गांव के समीप एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल से भिड गयी। दुर्घटना में बाइक सवार राजू कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुशवाहा और ललित की मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »