25 Apr 2024, 18:37:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वेबसाईट्स विज्ञापन नीति जल्दी जारी होगी- शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 2:45AM | Updated Date: Oct 23 2019 2:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा है कि वेबसाईट विज्ञापन नीति जल्द ही जारी होगी। शर्मा आज 'डिजिटल मीडिया और बदलता मध्यप्रदेश' कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया लोगों को पल-पल की खबर 24 घंटे उपलब्ध कराने के कारण पत्रकारिता जगत में अति महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि सोशल और डिजिटल मीडिया को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए कार्यशाला में प्राप्त निष्कर्षों को अमल में लाने के प्रयास किये जायेंगे।
 
राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि सोशल और डिजिटल मीडिया के संचालन के लिये रेगुलेशन का होना बहुत जरूरी है। इन्हें अफवाहों का मंच बनने से रोकने के लिये नियम होने चाहिए। जनसम्पर्क आयुक्त पी. नरहरि ने सोशल मीडिया में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय संभावनाओं और चुनौतियों का जिक्र करते हुए कंटेन्ट की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया में कंटेन्ट की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »