29 Mar 2024, 03:54:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आगामी त्योहारों के चलते अनेक प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की जांच कार्यवाही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 12:21AM | Updated Date: Oct 21 2019 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कार्रवाई जारी है, आज भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जांच दल ने अपने निरीक्षण के दौरान मिठाई एवं नमकीन प्रतिष्ठानों की जांच कर नमूने भी लिए। जिला कलेक्टर रूचिका चौहान के निर्देश पर यह जांच और कार्रवाई की जा रही है। नगर के इन प्रतिष्ठानों पर  लम्बे समय से मिलावट एवं खराब गुणवत्ता की जानकारी मिल रही थी।
 
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों आर.आर. सोलंकी, यशवन्त कुमार शर्मा, प्रीति मंडोरिया एवं ज्योति बघेल की संयुक्त टीम ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी जाकर आज शहर के कम से कम 6 मिष्ठान एवं नमकीन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए हैं। खाद्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि यह सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। इस प्रकार की छापामार कार्रवाई एवं नमूना संग्रहण का कार्य रतलाम, रतलाम-ग्रामीण, जावरा, आलोट एवं सैलाना में निरन्तर जारी रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »