29 Mar 2024, 10:49:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छात्रा के घायल होने के बाद कक्षाएं खुले में लगने को मजबूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 7:41PM | Updated Date: Oct 20 2019 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ कस्बे में 90 वर्ष पुराने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छत के प्लास्टर गिरने से छात्रा के घायल होने के उपरांत कक्षाएं खुले में लग रही हैं। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त विवेक पांडे ने पुष्टि की कि छात्रा के प्लास्टर गिरने से घायल होने के उपरांत कुछ कक्षाएं एहतियात के तौर पर खुले में लगानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि करीब 90 वर्ष पुराने अंजड़ के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रखरखाव हेतु शासन स्तर पर पत्र लिखा जा चुका है।
 
इसके अलावा 800 से अधिक संख्या के उक्त विद्यालय के जर्जर होने के चलते नए विद्यालय की मांग भी की गई है। उन्होंने कहा वैकल्पिक व्यवस्था हेतु विकास खंड शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है। घायल छात्रा कुमकुम राठौड़ अपने अभिभावक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ आज इंदौर से उपचार के उपरांत विद्यालय पहुंची। उन्होंने बताया कि प्राचार्या के घटना बताये जाने की स्थिति में स्थानांतरण प्रमाण पत्र दे दिए जाने की चेतावनी के भय वश घटनाक्रम नहीं बता पाई थी।
 
वैशाली कुशवाह तथा नफीसा खान समेत कई अन्य छात्राओं ने बताया कि बुधवार को कक्षा 12 में छत का प्लास्टर गिरने के चलते अध्ययनरत छात्रा कुमकुम राठौर घायल हो गई थी तथा कई अन्य छात्राएं व अध्यापिका मनीषा जोशी दहशत में आ गई थी। शाला की एक भृत्य घबराहट के चलते अभी भी अस्पताल में भर्ती है। दूसरी ओर शाला की प्राचार्या नलिनी सेंगर ने बताया कि  वह घटना के उपरांत अवकाश पर हैं। उन्होंने बताया कि भवन के जर्जर होने के चलते कई बार शासन स्तर पर नए भवन निर्माण अथवा रखरखाव हेतु लिखा जा चुका है। उन्होंने छात्रा को धमकी दिए जाने के आरोपों से इनकार किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »