20 Apr 2024, 02:30:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवपुरी के जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सहित पांच निलंबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 5:06PM | Updated Date: Oct 16 2019 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी के जिला चिकित्सालय में एक मरीज की मृत्यु हो जाने के पश्चात भी उसका शव लगभग 5 घंटों तक वार्ड में बिस्तर पर पड़े रहने एवं उसके शरीर पर चींटियों के लग जाने के मामले में आज जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन, एक ड्यूटी डॉक्टर एवं तीन नर्सों सहित 5 लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर अनुग्रह पी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की जांच के बाद जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ पीके खरे, ड्यूटी डॉक्टर दिनेश राजपूत एवं तीन नर्सों को कार्य में लापरवाही बरतने और अनियमितताओं के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
 
इनमें से डॉक्टर खरे एवं डॉक्टर राजपूत का निलंबन कलेक्टर की अनुशंसा पर ग्वालियर संभाग के कमिश्नर एमबी ओझा द्वारा किया गया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि क्लास टू अधिकारी का निलंबन कमिश्नर द्वारा किया जाता है। उल्लेखनीय है कि कल बालचंद्र ओझा (40) की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के बाद उनका शव वार्ड में ही लगभग 5 घंटे तक पलंग पर पड़ा रहा। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री  कमलनाथ और जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न ंिसह तोमर ने जिला प्रशासन को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »