16 Apr 2024, 19:12:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रदेश के किसानों की हालत चिंताजनक : शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 5:04PM | Updated Date: Oct 16 2019 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में फसलें चौपट होने से किसानों की हालत चिंताजनक है। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जबकि राज्य सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। चौहान ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसान बर्बाद हो गया है। सोयाबीन,मक्का,कपास,उड़द,ज्वार यहां तक कि कई जगह धान की फसल भी खराब हो गयी है। सोयाबीन की जड़ें गल गयी हैं और दाने बिखर गये हैं , लेकिन अब तक सरकार से फसल नुकसानी का सर्वे भी नहीं हुआ है।
 
चौहान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से आग्रह करते हुये कहा कि किसानों की जिंदगी अगर बचाना है तो तत्काल किसानों के खाते में राहत राशि डालनी होगी। चौहान ने दावा करते हुये कहा कि उनके कार्यकाल में ऐसी परिस्थितियों में किसानों के खातों में सीधे राशि डाल दी जाती थी। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुये कहा इसमें देरी किसानों का धैर्य तोड़ देगी और हम एक बड़े आंदोलन के लिये बाध्य होंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साल का किसानों का बोनस तक नहीं दिया है। उन्होने किसानों को फसलों पर दी जाने वाली बोनस राशि का जिक्र करते हुये कहा कि ये किसानों  के साथ अन्याय है, जिसे सहन नहीं किया जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »