29 Mar 2024, 00:02:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में मिलावट खोरों के खिलाफ 96 प्रकरण पंजीबद्ध : सिलावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 4:13PM | Updated Date: Oct 16 2019 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि प्रदेश में मिलावट के खिलाफ युद्ध जारी है और अब तक मिलावट खोरों के खिलाफ 96 प्रकरण पंजीबद्ध हो चुके हैं। सिलावट ने आज यहां प्रेसवार्ता में कहा कि उनकी सरकार दूध और दूध से बने उत्पादों में मिलावट के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। इसी मुहिम में अब तक 31 लोगों पर रासुका लगाई जा चुकी है जो प्रदेश के इतिहास में ऐतिहासिक है। मिलावट खोरों के खिलाफ 96 प्रकरण पंजीबद्ध हो चुके हैं।
 
2100 सैंपल की जांच हो चुकी है। सिलावट ने कहा कि यदि मिलावट के खात्मे के लिए अधिनियम में बदलाव की जरूरत पड़ी तो वे उसके लिए भी प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि मिलावट खोर या तो प्रदेश को छोड़ दें या फिर सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहें। मिलावट खोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। प्रदेश में परीक्षणशाला (लेबोरेट्री ) की कमी के प्रश्न पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसी महीने इंदौर,जबलपुर और ग्वालियर में तीन परीक्षण शालाओं का भूमिपूजन होना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »