26 Apr 2024, 01:56:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नेहरु की गलतियों से हुई कश्मीर समस्या, स्विस बैंक में हैं नेताओं के अरबों रूपये: धर्मदेव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 8:04PM | Updated Date: Oct 15 2019 8:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फतेहाबाद। पंचनद स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने कश्मीर समस्या के लिये पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराते हुये कहा है कि देश का सौभाग्य है कि सरदार पटेल और लाल बहादुर शास्त्री के बाद देश को नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा को मनोहर लाल खट्टर जैसे संत नेता मिले हैं। स्वामी धर्मदेव ने आज यहां भाजपा चुनाव कार्यालय में पंचनद और पंजाबी समाज के दिग्गजों की बैठक को सम्बोधित करते हुये छोटी-छोटी भ्रांतियों और संकीर्णता को त्याग कर खट्टर को हरियाणा का पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए फतेहाबाद से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दुड़ाराम को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि देश को पटेल और शास्त्री के दशकों बाद मोदी जैसा और खट्टर जैसा संत प्रधानमंत्री और  मुख्यमंत्री मिला है। दोनों नेता परिवारवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद से उठकर देश और प्रदेश को बुलंदियों पर पहुंचा रहे हैं। आजादी के बाद भारत का दुर्भाग्य रहा कि नेता मैं और मेरे तक सीमित हो गए। नेताओं ने भारतीयों के खून-पसीने की कमाई को लूटने का काम किया। नेहरु की गलतियों की वजह से आज कश्मीर समस्या पैदा हुई। स्विस बैंक में अरबों रुपया नेताओं के जमा हैं। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्म जरुरी है, धर्म ही तो नीति का पालन कराता है। साधु-संतों को जेल के सवाल पर उन्होंने कहा, जो संत भगवा डालकर गलत काम करते हैं उन्हें दुगुनी सजा देनी चाहिए। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »