28 Mar 2024, 19:21:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM कमलनाथ आज झाबुआ में करेंगे रोड शो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 11:41AM | Updated Date: Oct 9 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झाबुआ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज झाबुआ प्रवास पर रहेंगे। वे यहां कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष में रोड शो तथा एक आमसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार दोपहर कमलनाथ झाबुआ पहुंचेगे तथा हवाई पट्टी से लेकर कल्याणपुरा तक लगभग दस किलोमीटर का रोड शो करेंगे। वे कल्याणपुरा में एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल भी मौजूद रहेंगे। रोड शो और आमसभा को लेकर पार्टी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया का मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी भानू भूरिया से है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »