19 Apr 2024, 18:52:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में कहीं कहीं भारी बारिश की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 12:26AM | Updated Date: Sep 23 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र और इसके अवदाह में तब्दील होने के साथ दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश पर भी चक्रवाती घेरा बनने से प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान भोपाल केन्द्र के प्रवक्ता ने आज बताया कि दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश के वायुमंडल में 0.9 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती घेरा भी बन गया है। इसके साथ ही अगले 12 घंटे के दौरान अरब सागर का डिप्रेशन और शक्तिशाली में भी परिवर्तित होने की आशंका है। प्रवक्ता के अनुसार इससे अगले चौबीस घंटों में प्रदेश में कहीं कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। आज गुना में 24 मिमी, सागर 19, शाजापुर 17, नौगांव 10 और बैतूल में 12 मिमी वर्षा हुई है।

पिछले चौबीस घंटो में भी मुंगावली में 120 मिमी, सागर 90, गुना में 80, बदनावर 70, कटनी 60, खिलचीपुर एवं होशंगाबाद में 50 मिमी के साथ अन्य कई क्षेत्रों में वर्षा हुई है। राजधानी भोपाल में आज आंशिक बादलों के बीच तेज धूप चकती रही इससे तापमान में वृद्धि हुई। यहां अधिकतम तापमान 31.8 एवं न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भोपाल में एक जून से अब कुल 1708.6 मिमी वर्षा हुई है जो सामान्य से 858.4 मिमी ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उज्जैन, आगर, रतलाम, गुना, अशोकनगर, मंदसौर, नीमच, दमोह, राजगढ़, रीवा, सतना, पन्ना, सीधी, सिंगरौली और सागर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने की आशंका भी है। भोपाल में गरज चमक के साथ वर्षा होने का अनुमान है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »