19 Apr 2024, 04:37:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अतिवृष्टि को लेकर सरकार को घेरने तारीख तय नहीं कर पा रही भाजपा: ओझा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 12:26AM | Updated Date: Sep 19 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने आज कहा कि अतिवृष्टि के कारण आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में जुटी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरने चले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नेतृत्व को लेकर आपसी खीचातान के चलते प्रदर्शन का समय तय नहीं कर पा रहे हैं। ओझा ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश भाजपा संगठन ने जहां अपने प्रदर्शन की तारीख 20 सितंबर तय की है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का व्यक्तिगत प्रदर्शन 22 सितंबर को रखा गया है, यह जनता के प्रति चौहान की चिंता को कम, उनकी व्यक्तिगत महात्वाकांक्षा, बेचैनी और छटपटाहट को अधिक दर्शा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि नेतृत्व को लेकर भाजपा नेताओं में एक प्रतिस्पर्धा चल रही है, जो काफी आक्रामक हो गई है। ओझा ने कहा कि अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदा के संकट से जूझ रहे प्रदेश में, जब सरकार ने प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है, तब भाजपा नेताओं की अवसरवादी राजनीति को प्रदेश की जनता बड़े आश्चर्य से देखते हुए यह सोच रही है कि पिछले 15 वर्षों तक, जब प्रदेश के किसानों और नागरिकों पर तरह-तरह के संकट मंडरा रहे थे, जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी, तब भाजपा के इन नेताओं की मुस्तैदी कहां चली गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »