24 Apr 2024, 16:49:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सहायता सामग्री को शिवराज ने किया रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 1:32PM | Updated Date: Sep 18 2019 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के मंदसौर और नीमच में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भेजी गई सहायता सामग्री के ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कल देर शाम चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पार्टी की उज्जैन नगर इकाई द्वारा एकत्रित बाढ़ राहत सामग्री को यहां स्थित पार्टी कार्यालय से एक वाहन में मंदसौर-नीमच के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण तबाह हुए मंदसौर-नीमच के लोगों के साथ समूची भारतीय जनता पार्टी खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 20 सितम्बर तक राहत सामग्री नहीं पहुंचाई तो वे मंदसौर में धरना देगें।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »