24 Apr 2024, 20:46:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आठ साल की बच्ची के साथ मुंहबोले रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 3:04PM | Updated Date: Aug 25 2019 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में आठ साल की एक बच्ची के साथ उसके मुंहबोले अधेड़ रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को बहाने से अपने घर बुलाया और वहां उससे ज्यादती की। इसके बाद उसने बच्ची को धमकाया। रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने अपनी मां को इस बारे में बताया। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर रौन थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। रौन पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्ची के परिजन की शिकायत पर स्थानीय निवासी धनलाल कुशवाह (55) की तलाश की जा रही है। कल बच्ची के घर के बाहर खेलने के दौरान आरोपी ने उसे 10 रुपए का नोट दिया और उससे बीड़ी का बंडल मंगवाया। बच्ची जब बंडल देने उसके घर पहुंची तब उसने वारदात को अंजाम दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »