19 Apr 2024, 04:50:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 4:42PM | Updated Date: Jul 20 2019 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की तुकोगंज थाना पुलिस ने एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार बालको के खिलाफ आज प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात एक नाबालिग लड़की के साथ चार लड़कों को कुछ लोगों ने अभद्रता करते देखा। जिसके बाद बीच बचाव करने पर चारों वहां से भाग खड़े हुये।
 
आज पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने आकर मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश कर रहीं है। बताया जा रहा चारों आरोपी भी 16 वर्षीय पीड़िता के समकक्ष उम्र के ही है। आरोप है कि चारों पीड़िता को डरा धमकाकर लम्बे से समय से उसका शोषण कर रहे थे। आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »