29 Mar 2024, 00:59:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

किसानों की कर्जमाफी के मामले में भाजपा ने किया बहिर्गमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 4:24PM | Updated Date: Jul 20 2019 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज किसानों के कर्जमाफी और उन्हें इस संबंध में मिल रहे नोटिस के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार के जवाब पर असंतोष जताते हुए बहिर्गमन किया। प्रश्नकाल के दौरान मूल प्रश्नकर्ता भाजपा के नरोत्तम मिश्रा की अनुपस्थिति में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने यह मामला उठाया।
 
उन्होंने कहा कि किसानों को बैंकों से नोटिस मिल रहे हैं। अधिकारी किसानों के सामान की कुर्की का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सतना, दतिया और सागर जिले के कई किसानों को मिले नोटिस की प्रतियां उनके पास हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »