25 Apr 2024, 10:34:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तन्खा की जबलपुर को लेकर PM मोदी सरकार से आस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 12:27PM | Updated Date: Jun 11 2019 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में हुए कायाकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा है कि जबलपुर को भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से ऐसे ही कायाकल्प की अपेक्षा है। तन्खा ने ट्वीट में कहा कि कुछ दिन पूर्व उन्हें प्रयागराज जाने का मौका मिला। प्रयागराज बदला हुआ नजर आया। कुम्भ के कारण उसका रूप ही बदल गया।
 
अच्छी सड़कें, फ्लाइओवर, हवाईअड्डा, रेलवे स्टेशन इत्यादि। मूल तौर पर जबलपुर निवासी तन्खा ने कहा कि जबलपुर को भी ऐसे कायाकल्प की जÞरूरत है। मोदी सरकार से कुछ ऐसी अपेक्षा जबलपुर को भी है। तन्खा हालिया लोकसभा चुनाव में जबलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी थे। हालांकि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राकेश सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »