20 Apr 2024, 17:23:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजधानी में देह व्यापार के ठिकाने पर दबिश, चार महिला सहित दस गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 1:14AM | Updated Date: May 22 2019 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक रिहायशी इलाके में चल रहे देह व्यापार के एक ठिकाने पर आज पुलिस की एक संयुक्त दबिश में चार महिलाओं सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अपराध शाखा पुलिस और महिला पुलिस के संयुक्त दल ने अरेरा कॉलोनी स्थित एक मकान में दबिश दी। इस दौरान देह व्यापार में लिप्त चार महिलाओं सहित दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 60 हजार रुपए कीमत की अवैध शराब भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि देह व्यापार के साथ यहां शराब विक्री का भी अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस ने पकडे गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »