28 Mar 2024, 22:00:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा प्रत्याशी गिरफ्तार और कार्यकर्ता रिहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 7:16PM | Updated Date: May 21 2019 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विवेक साहू समेत गिरफ्तार हुए लगभग 20 कार्यकर्ताओं को आज यहां गिरफ्तारी के कुछ समय बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशांक गर्ग का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी विवेक साहू और लगभग 20 भाजपा कार्यकर्ताओं को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। चूंकि यह प्रकरण जमानती है, इसीलिए गिरफ्तार हुए भाजपा कार्यकर्ता और प्रत्याशी विवेक साहू को न्यायालय में पेश करने के बाद अदालत के आदेश पर जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इस बीच पुलिस सूत्रों का कहना है कि भाजपा के कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं को 30 अप्रैल को यहां थाना कोतवाली में रात्रि में धरना प्रदर्शन करने के मामले को लेकर पुलिस ने प्रकरण न्यायालय में भेजने के सिलसिले में बुलाया था। इसकी सूचना मिलने पर भाजपा प्रत्याशी विवेक साहू भी कोतवाली पहुंच गए और खुद को गिरफ्तारी के लिए पेश कर दिया था।

भाजपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही राज्य में मुख्य विपक्षी दल भाजपा के नेता सक्रिय हुए और प्रदेश भाजपा ने छिंदवाड़ा की घटना के सिलसिले में एक ज्ञापन भोपाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भी दिया। वहीं भाजपा प्रत्याशी विवेक साहू ने आरोप लगाया है कि पुलिस भाजपा के मतगणना एजेंटों को मतगणना से दूर रखने का प्रयास कर रही है। देश में लोकसभा चुनाव के साथ ही छिंदवाड़ा विधानसभा सीट का उपचुनाव भी हुआ है। इसके लिए मतदान 29 अप्रैल को हुआ था और 23 मई को नतीजे आएंगे। छिंदवाड़ा में राज्य के मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी विवेक साहू से है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »