20 Apr 2024, 16:45:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर से भाजपा ने शंकर ललवानी को दिया टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 12:26AM | Updated Date: Apr 22 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने काफी मशक्कत के बाद आखिरकार आज रात पार्टी के गढ़ इंदौर संसदीय क्षेत्र से श्री शंकर ललवानी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। भाजपा मध्यप्रदेश के 29 में से 28 लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है। इंदौर में प्रत्याशी चुनने के लिए कई दिनों से प्रयास चल रहे थे। इंदौर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन लगातार तीन दशकों से चुनाव जीतती आ रही हैं। लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। देश में भाजपा की राजनीति में महाजन के अलावा इंदौर के ही कैलाश विजयवर्गीय का भी काफी प्रभाव माना जाता है। ललवानी भाजपा के नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे इंदौर की मौजूदा सांसद महाजन के नजदीकी भी माने जाते हैं। ललवानी का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के पंकज संघवी से होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »