28 Mar 2024, 17:45:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भिंड : प्रशिक्षण में अनुपस्थित 190 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 4:16PM | Updated Date: Apr 17 2019 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में लोकसभा चुनाव के लिए आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 190 अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर डॉ. जे विजय कुमार ने बताया कि 26 मार्च से 30 मार्च और 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसमें उपस्थित होने के लिए अधिकारी, कर्मचारियों को विभाग प्रमुख के सूचित भी किया जा चुका था। इसके बाद भी बिना किसी पूर्व सूचना एवं पर्याप्त कारण के 190 अधिकारी, कर्मचारी प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे। सभी को कारण बताओं नोटिस दिए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »