29 Mar 2024, 06:15:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल से BJP ने साध्वी प्रज्ञा को घोषित किया उम्मीदवार, इंदौर पर सस्पेंस कायम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 2:25PM | Updated Date: Apr 17 2019 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने आज मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट पर लंबी प्रतीक्षा के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। साध्वी प्रज्ञा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से होगा। इसके अलावा विदिशा से रमाकांत भार्गव, गुना-शिवपुरी से के पी यादव और सागर से राजबहादुर सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई है। विदिशा से भार्गव का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पटेल से होगा।
 
सागर संसदीय सीट पर सिंह के मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रभु सिंह हैं, वहीं गुना-शिवपुरी संसदीय सीट पर यादव को कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया से चुनौती मिलेगी। पार्टी की ओर से जारी आज की इस सूची में भी इंदौर सीट को होल्ड कर रखा गया है। इसके साथ ही इंदौर प्रदेश की एकमात्र वह सीट रह गई है, जिस पर दोनों ही दलों ने अपने दावेदार नहीं घोषित किए हैं। मध्यप्रदेश में कुल चार चरणों में चुनाव होने हैं।
 
पहले चरण में 6 लोकसभा क्षेत्र सीधी, शहडोल, जबलपुर, बालाघाट, मण्डला और छिंदवाड़ा में 29 अप्रैल को मतदान होगा। पांचवे चरण में सात लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, खजुराहो, होशंगाबाद और बैतूल लोकसभा क्षेत्र में छह मई को मतदान होना है। छठवें चरण में आठ संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ में 12 मई मतदान तिथि है। सातवें और अंतिम चरण में आठ लोकसभा क्षेत्रों देवास, उज्जैन, इंदौर, धार, मंदसौर, रतलाम, खरगोन और खंडवा में 19 मई को मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »